होमगार्ड के जवानों का 21 सूत्री मांगों को ले विरोध प्रदर्शन जारी

बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जवानों ने होमगार्ड कार्यालय के पास थाली बजाकर अपनी 21 सूत्री मांगों को नहीं पूरा किए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.
किशनगंज.बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जवानों का अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा. दूसरे दिन मंगलवार को बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जवानों ने होमगार्ड कार्यालय के पास थाली बजाकर अपनी 21 सूत्री मांगों को नहीं पूरा किए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जवान होमगार्ड कार्यालय के पास एकजुट हुए और सभी एक साथ थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे. वाहिनी के संरक्षक गोपाल कुमार सिंह, अध्यक्ष अमल किशोर यादव व सचिव अशोक कुमार मंडल ने कहा कि समान काम समान वेतन सहित 21 सूत्री मांगों को लेकर राज्य संघबके आह्वान पर हम लोगों का चरणबद्ध आंदोलन जारी है. पहले दिन अंबेडकर भवन टाउन हॉल के पास धरना प्रदर्शन से आंदोलन की शुरुआत की गई थी. दूसरे दिन थाली बजाकर विरोध जताने का उद्देश्य यह है कि हमारे संघ के द्वारा सरकार से लगातार समान काम समान वेतन की मांग की जाती रही है. लेकिन अब तक मांगे पूरी नहीं की जा रही है. इसलिए हम सभी थाली बजाकर अपनी आवाज को वरीय अधिकारी व सरकार तक पहुंचाना चाहते है. आंदोलन की अगली कड़ी में बुधवार को मशाल जुलुश निकाला जाएगा. आंदोलन में संरक्षक गोपाल कुमार सिंह,अध्यक्ष अमल किशोर यादव, सचिव अशोक कुमार मण्डल, रूद्रानंद यादव, विपिन कुमार सिंह,विजय कुमार, संदीप कुमार, नवीन कुमार, शांति लाल यादव, शाहिद आलम, राकेश, उदय आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




