ePaper

जीविका की आमसभा में प्रस्तुत किया सालभर का लेखा-जोखा

Updated at : 23 Sep 2025 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
जीविका की आमसभा में प्रस्तुत किया सालभर का लेखा-जोखा

जीविका की आमसभा में प्रस्तुत किया सालभर का लेखा-जोखा

विज्ञापन

किशनगंज. ग्रामीण महिलाएं घर के साथ, सामुदायिक संगठन के संचालन में अपनी अद्वितीय प्रतिभा का परिचय दे रही हैं. उनकी सशक्त भागेदारी, घर की दहलीज से बाहर निकल, जीविका सामुदायिक संगठन को मजबूती प्रदान कर रही है. जिला पदाधिकारी विशाल राज ने जीविका के माध्यम से बहादुरगंज प्रखंड स्थित उमंग संकुल संघ में मंगलवार को आयोजित वार्षिक आमसभा में जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए ये बातें कही. उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक परिवार के एक महिला सदस्य को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ लेने का मौका दिया है. महिलाएँ इस योजना से प्राप्त राशि से स्वरोजगार शुरू करेंगी. सरकार से प्राप्त पूंजीगत सहयोग से आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ेंगी. जीविका की डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने आम सभा को संबोधित करते हुए बताया कि जीविका से जुड़कर महिलाएं रोजगार – स्वरोजगार का साधन विकसित कर आत्मनिर्भर बन रही हैं. महिलाओं के आर्थिक तरक्की से घर में खुशहाली आई है. वहीं, समाज में उनका सम्मान बढ़ा है. आत्मसम्मान के साथ वे जीवन जी रही हैं. इससे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बहादुरगंज सुरेन्द्र तांती, बीपीएम जीविका वरुण कुमार जयसवाल, प्रशिक्षण अधिकारी श्रीति दास, मो. आरिफ हुसैन, जीविका कर्मी रानी, कोनिका उपस्थित थे. बहादुरगंज प्रखंड के छोटी झिलझिली पंचायत अंतर्गत उमंग जीविका महिला विकास सहकारी स्वावलंबी समिति लिमिटेड में सीएलएफ की अध्यक्ष बसंती देवी की उपस्थिति में आमसभा आयोजित की गई. आम सभा की बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा एवं भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई. उमंग संकुल संघ के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मेंबर सचिव रामवति देवी, सीएलएफ की कैडर मंसबी बेगम, सोनम कुमारी, मंजु कुमारी, हेमलता देवी, रवि, मनोज, रिजवान, सत्यनारायण ने साल भर के किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. सभा में उपस्थित अन्य जीविका दीदियों को इसकी पूरी जानकारी दी गई. आगे के लक्ष्य प्राप्ति हेतु सुझाव आमंत्रित किए गए. वहीं, दिघलबैंक प्रखंड में मंगलवार को रौनक जीविका महिला विकास सहकारी स्वावलंबी समिति लिमिटेड में आमसभा आयोजित की गई. इस आम सभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 में किए गए कार्यों का लेखा – जोखा प्रस्तुत किया गया . रौनक सहकारी समिति की अध्यक्ष आलिस किस्कू ने लेखा- जोखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस समिति से 798 जीविका स्वयं सहायता समूह जुड़ा हुआ है . जिससे 10 हजार 250 परिवार का जुड़ाव हुआ है. आम सभा में संकुल संघ के माध्यम से किन-किन कार्यों को करना है इस पर विस्तार से चर्चा की गई . इस अवसर पर प्रबंध जीविका शांतनु ठाकुर, बीपीएम दिघलबैंक प्रदीप कुमार चौधरी जीविका कर्मी सुनील, काजल, बुलबुल, गीता, निरंजन उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन