ePaper

दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने बरती जा रही सावधानियां: एसडीम

Updated at : 28 Sep 2025 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने बरती जा रही सावधानियां: एसडीम

एसडीएम अनिकेत कुमार व एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने शनिवार की रात को शहर के कई दुर्गा पूजा पंडालों का जायजा लिया

विज्ञापन

किशनगंज एसडीएम अनिकेत कुमार व एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने शनिवार की रात को शहर के कई दुर्गा पूजा पंडालों का जायजा लिया. इस दौरान एसडीएम व एसडीपीओ ने पूजा समितियों के लोगों के लोगों से बातचीत कर पूजा शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को कहा. उन्होंने कहा कि लाइसेंस में रूट चार्ट का जिक्र आवश्य रहे इस बात का विशेष ध्यान रखें. दोनों अधिकारी रूईधासा में टाउन क्लब पूजा पंडाल, मनोरंजन क्लब पूजा पंडाल, लाइन झूलन मंदिर, खगड़ा, पश्चिमपाली, सुभाष पल्ली आदि पूजा पंडालों का जायजा लिये. जहां -जहां भीड़ की संभावना है वहां के मार्गों में वाहनों के प्रवेश को वर्जित किए जाने, पैदल मार्ग व वाहनों के परिचालन के मार्ग के रूट को भी पहले से तैयार किया जा रहा है. यह भी पड़ताल की जा रही है कि गाड़ियों की पार्किंग के लिए किस स्थल का चयन किया जाए. एसडीएम अनिकेत कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर एहतियातन सावधानियां बरती जा रही है. कई स्तर पर तैयारियां की जा रही है. पूजा समितियों को लाइसेंस में निहित शर्तों का पालन करने को कहा गया है. वहीं अत्यधिक भीड़ वाले पूजा पंडालों में प्रवेश व निकासी के लिए अलग से द्वार बनाने का निर्देश दिया गया है. ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से पंडाल के पास अग्निशमन यंत्र रखने का भी निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन