कांडों के निष्पादन में तेजी लायें थाना प्रभारी

Updated:
विज्ञापन
कांडों के निष्पादन में तेजी लायें थाना प्रभारी

कांडों के निष्पादन में तेजी लायें थाना प्रभारी

विज्ञापन

किशनगंज. एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने बुधवार को किशनगंज थाने में कांडों की समीक्षा की. करीब तीन घंटे तक केस की समीक्षा की गई. जिसमें बारी-बारी से कई कांडों की समीक्षा की गई. एसडीपीओ ने गिरफ्तारी और वारंट से लेकर केस निष्पादन की समीक्षा करते हुए वारंट, गिरफ्तारी और पेंडिग केस के निष्पादन की गति बढ़ाने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया. इसको लेकर स्पेशल ड्राइव चलाए जाने की बात कही. समीक्षा बैठक में केस का रिव्यू किया. कुछ केस लंबित पाया गया. इस पर एसडीपीओ ने अनुसंधानकर्ता को निर्देश देते हुए कहा कि वे निर्धारित समय मे केसों का निष्पादन करें. कांडों के निष्पादन को गंभीरता से लें. तभी समय पर मामले का निष्पादन हो सकेगा. अनुसंधान के दौरान स्थल भी अवश्य जायें, जिससे बेहतर तरीके से अनुसंधान हो सके. समीक्षा में सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन, सर्किल इंस्पेक्टर राजा, अवर निरीक्षक सन्नो परवीन, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक शंख राज कर्ण सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन