ePaper

चुनाव को ले पुलिस लगातार चला रही वाहन चेकिंग अभियान

Updated at : 18 Apr 2024 11:54 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव को ले पुलिस लगातार चला रही वाहन चेकिंग अभियान

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किशनगंज पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रही है.

विज्ञापन

किशनगंज.लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किशनगंज पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रही है. गुरुवार को जिला में कई चेकपोस्ट व महत्वपूर्ण सड़कों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. शहर के रामपुर, फरिंगगोला मद्य निषेध चेकपोस्ट सहित कई जगहों पर गुजरने वाले सभी वाहनों की तलाशी ली जा रही थी. बिना जांच के किसी भी वाहन को आगे बढ़ने नहीं दिया जा रहा था. इस दौरान थानाध्यक्ष लगातार चेक पोस्ट पर मौजूद थे. विशेष रूप से यह जांच की जा रही है कि किसी के द्वारा रुपये तो नहीं ले जाये जा रहे हैं. मालूम हो कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए रूपये खपाये जाने की आशंका रहती है. ऐसा कतई न हो इसके लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही शराब तस्करी न हो इसे लेकर भी जांच की जा रही है. मालूम हो कि लोकसभा चुनाव को लेकर चेक पोस्टों में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. जिला प्रशासन का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन