चेन छिनतई के मामले में जांच में जुटी पुलिस

चेन छिनतई के मामले में जांच में जुटी पुलिस
किशनगंज. शहर के रूईधासा प्रेमपुल से हलिम चौक के बीच शनिवार को एक महिला से हुई चेन छीनतई मामले में पुलिस द्वारा अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है. अनुसंधान के दौरान पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. बदमाश दो की संख्या में बाइक पर सवार थे. पुलिस दोनों बदमाशों की पहचान में जुट गई है. मालूम हो कि शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने प्रेमपुल के पास महिला का चेन छीना शहर के प्रेमपुल के समीप बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला का चेन छीन लिया था. पीड़ित महिला अपने बच्चे को हलिम चौक के पास स्थित स्कूल छोड़ने गई थी. तभी प्रेमपुल के पास बाइक सवार दो बदमाश अचानक आ गए और महिला के गले से चेन छीन लिया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










