लापता बीएसएफ जवान की तलाश में जुटी पुलिस

लापता बीएसएफ जवान की तलाश में जुटी पुलिस
किशनगंज. बीएसएफ मुख्यालय खगड़ा के एक बीएसएफ जवान के लापता होने का मामला प्रकाश ने आया है. मामले में बीएसएफ के अधिकारी ने सदर थाने में एक आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार नवादा जिले के निवासी बीएसएफ जवान हिमांशु कुमार एक मार्च से बिना छुट्टी के अनुपस्थित है. एक मार्च की रात को लापता बीएसएफ जवान सरकारी क्वार्टर में आए थे. लेकिन उसके बाद से अनुपस्थित है. जवान बीएसएफ क्षेत्रीय मुख्यालय खगड़ा में जीडी के पद पर कार्यरत है. इधर आवेदन मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस उक्त जवान का पता लगाने में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




