पोठिया पुलिस ने दो नामजद आरोपितों को किया गिरफ्तार, जेल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jul 2024 7:47 PM
पोठिया पुलिस ने दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा दिया. थाना क्षेत्र के कपरंगा, झारबाड़ी गांव निवासी मो अंजारूल एवं सिराजउद्दीन लंबे समय से पुलिस तलाश कर रही थी.
पोठिया.पोठिया पुलिस ने दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा दिया. थाना क्षेत्र के कपरंगा, झारबाड़ी गांव निवासी मो अंजारूल एवं सिराजउद्दीन लंबे समय से पुलिस तलाश कर रही थी. जिसे थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार के द्वारा टीम गठित कर देर रात्रि को धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद दोनों का मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बता दें कि थाना क्षेत्र के उदगारा ग्राम पंचायत अंतर्गत कपरंगा गांव निवासी कांड की वादनी कुलशुम निशा पति मो इस्लाममुद्दीन ने बीते 27 अप्रैल को जमीन हड़पने से संबंधित विवाद को लेकर कुल 17 लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए कांड दर्ज करवाई थी. इधर पुलिस अनुसंधान एवं वरीय पुलिस पदाधिकारी से प्राप्त पर्यवेक्षण के बाद दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी पोठिया थाना की पुलिस द्वारा की गयी. थानाध्यक्ष निशांकांत कुमार ने बताया कि पोठिया थाना कांड संख्या 113/24 के नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










