तीन वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Updated at : 14 Apr 2024 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
तीन वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गये जेल

तीन वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गये जेल

विज्ञापन

पोठिया. शनिवार की रात्रि थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार अभियुक्तों के मेडिकल जांच के बाद रविवार को जेल भेजा गया. थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार ने बताया कि आगामी 26 अप्रैल को जिले में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही इसके लिए पुलिस वर्षो से फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है. शनिवार को थाना क्षेत्र के गिल्हाबाड़ी गांव में छापेमारी की गयी. जहां भूमि विवाद एवं मारपीट के अभियुक्त राजू सिंह पिता विनोध चंद्र सिंह एवं जितेंन सिंह पिता ज्ञानचंद्र को गिरफ्तार किया गया. साथ ही ठावाभिट्ठा गांव के फूल कुमार हरिजन पिता रोशन हरिजन को भी विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन