अवैध लॉटरी कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

अवैध लॉटरी कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
ठाकुरगंज
अवैध लॉटरी कारोबारियों पर कार्रवाई करते हुए ठाकुरगंज पुलिस ने एक लॉटरी विक्रेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपित का नाम अलाऊद्दीन है वह ठाकुरगंज के वशीरनगर का निवासी है. इस बाबत ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मकसूद आलम अशर्फी ने बताया कि ठाकुरगंज के मुख्य बाजार में आरोपित को डीयर लाटरी के 439 टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया था. आरोपित मामला दर्ज करते हुए किशनगंज कारा भेजा गया है. बता दे कि ठाकुरगंज नगर संग ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों अवैध लाॅटरी का धंधा चरम पर है. रातोंरात करोड़पति बनने के सपने को हकीकत बनाने के चक्कर में सैकड़ों लोग अवैध लाटरी खरीदनें में अपनी गाढ़ी कमाई उड़ा रहे हैं. जिस पर रोक लगाने के लिए समय-समय पर ठाकुरगंज पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जाती रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










