विधान सभा चुनाव को ले पुलिस व उत्पाद विभाग की बढ़ी सतकर्ता, चेक पोस्ट पर की जा रही वाहनों की गहन जांच

पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा जिला सहित किशनगंज शहर से सटे रामपुर, फरिंगोला चेक पोस्ट, गलगलिया चेक पोस्ट, कोचाधामन थाना क्षेत्र में अररिया से लगने वाली सीमा, नेपाल से लगने वाली सीमा व अन्य स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया.
किशनगंज.बिहार विधानसभा चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर एसपी सागर कुमार के निर्देश पर पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा जिला सहित किशनगंज शहर से सटे रामपुर, फरिंगोला चेक पोस्ट, गलगलिया चेक पोस्ट, कोचाधामन थाना क्षेत्र में अररिया से लगने वाली सीमा, नेपाल से लगने वाली सीमा व अन्य स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. एसपी सागर कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ वन गौतम कुमार व एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार के नेतृत्व में चेक पोस्ट पर जांच अभियान चलाया जा रहा है. चेक पोस्ट होकर जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही थी. बिना जांच के किसी भी वाहन को आगे बढ़ने नहीं दिया जा रहा था. विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम की तैनाती अलग- अलग शिफ्ट में की गई है. पुलिस अधिकारी अलग-अलग शिफ्ट में डियूटी में तैनात रहेंगे. इसकी मोनेटरिंग एसडीएम व एसडीपीओ करेंगे इनके द्वारा बीच बीच मे चेक पोस्टों में जांच भी की जाएगी. वहीं चेकिंग के दौरान शराब तस्करी की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही थी. साथ ही सोमवार की रात्रि में भी जिले के अलग- अलग थाना क्षेत्रों में भी वाहनों की तलाशी ली गई जिसमें वाहनों की डिक्की के अलावे कागजात की जांच की जा रही थी. एसपी सागर कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है. इसके साथ ही थाना क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने, निगरानी रखने आदि का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया गया है. आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




