विशनपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

रंगों के त्यौहार होली को सद्भाव पूर्ण माहौल में मानने को लेकर बुधवार को बिशनपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष रंजन यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आहूत हुई.
कोचाधामन. रंगों के त्यौहार होली को सद्भाव पूर्ण माहौल में मानने को लेकर बुधवार को बिशनपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष रंजन यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आहूत हुई. बैठक में थानाध्यक्ष रंजन यादव ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा प्रबुद्ध लोगों से अपील किया आप सब के सहयोग से ही क्षेत्र में हर त्यौहार शांति व सद्भापूर्ण माहौल में संपन्न हो पता है.होली के रंग को भंग करने वाले पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी तथा सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगाहें रहेगी. अश्लील भोजपुरी गाने पूर्ण रुप से प्रतिबंधित है. रंग लगवाने से कोई परहेज करते है तो उन्हें जबरदस्ती रंग नहीं लगाना है. बैठक में मुखिया पिंटू चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि सदाब मौजम, मकसूद आलम, सरपंच अशफाक आलम, के पी आर्या, शाहनवाज हैदर सही दोनों समुदाय के प्रबुद्ध लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










