Kishanganj : विधायक के निरीक्षण के बाद चकाचक हुआ पौआखाली उप स्वास्थ्य केंद्र

Updated:
विज्ञापन
Kishanganj : विधायक के निरीक्षण के बाद चकाचक हुआ पौआखाली उप स्वास्थ्य केंद्र

पौआखाली उपस्वास्थ्य केंद्र की सूरत पूरी फिलहाल बदली बदली नजर आ है. अस्पताल की सफाई व्यवस्था में आए इस बड़े बदलाव से अब मरीजों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है.

विज्ञापन

पौआखाली, किशनगंज से रणविजय की रिपोर्ट :

ठाकुरगंज के जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के कड़े तेवर का सकारात्मक असर अब धरातल पर दिखने लगा है. पिछले दिनों विधायक द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के बाद पौआखाली उपस्वास्थ्य केंद्र की सूरत पूरी फिलहाल बदली बदली नजर आ रहा है. अस्पताल की सफाई व्यवस्था में आए इस बड़े बदलाव से अब मरीजों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है.

निरीक्षण के बाद बदली तस्वीर

कुछ ही समय पहले विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने जब इस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था, तब वहां की कुव्यवस्था और गंदगी को देखकर उन्होंने भारी नाराजगी व्यक्त की थी. विधायक ने उसी समय स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से फोन पर बात कर इस मामले की शिकायत की थी और व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए थे.

अब दिन में तीन बार लगता है झाड़ू

विधायक की फटकार का असर यह हुआ कि अस्पताल प्रशासन अब सफाई को लेकर बेहद सतर्क है. वर्तमान में अस्पताल परिसर के अंदर अब दिन में तीन बार झाड़ू-पोछा लगाया जा रहा है. जो बेसिन और शौचालय पहले बदहाली के शिकार थे, अब वे पूरी तरह साफ-सुथरे नजर आ रहे हैं.

सफाई से मरीजों को राहत

अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके साथ आए परिजनों को अब दुर्गंध और गंदगी का सामना नहीं करना पड़ रहा है.

विधायक की सक्रियता की सराहना

अस्पताल में मौजूद स्थानीय लोगों और मरीजों का कहना है कि अगर जन प्रतिनिधि इसी तरह सक्रिय होकर सार्वजनिक संस्थानों का निरीक्षण करते रहें, तो आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी. पौआखाली उपस्वास्थ्य केंद्र में सफाई की बदली हुई व्यवस्था इस बात का प्रमाण है कि प्रशासनिक निगरानी और जनप्रतिनिधियों की सजगता से व्यवस्था में सुधार संभव है. हालांकि लोगों ने रोगी कल्याण समिति से भी इस दिशा में सक्रियता दिखाने व अपनी जवाबदेही निभाने की अपील की है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन