पाठामारी पुलिस की कार्रवाई, डस्टर कार से 177 लीटर विदेशी शराब बरामद

जप्त शराब के साथ अपराधी और पुलिस
किशनगंज जिले में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पाठामारी थाना पुलिस ने अमलझाड़ी पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच के दौरान एक डस्टर कार से 177 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. इस मामले में पश्चिम चंपारण के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.
सीमावर्ती किशनगंज जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाठामारी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. अमलझाड़ी पेट्रोल पंप के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक डस्टर कार से 177 लीटर विदेशी शराब बरामद की. इस मामले में पश्चिम चंपारण जिले के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.
वाहन जांच के दौरान हुई कार्रवाई
पाठामारी थानाध्यक्ष गंगा गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस अमलझाड़ी पेट्रोल पंप के पास सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही मेंहदी रंग की एक संदिग्ध डस्टर कार को रोककर तलाशी ली गई. जांच में वाहन के अंदर विशेष तरीके से छिपाकर रखी गई 177 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने मौके पर ही कार को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पश्चिम चंपारण के हैं दोनों आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम चंपारण निवासी रोहित बिंद और विवेक कुमार के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब की खेप पश्चिम बंगाल से बिहार के विभिन्न हिस्सों में तस्करी के उद्देश्य से लाई जा रही थी. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस खेप की आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं.
पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान यह सफलता मिली है. बरामद शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.
मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. सीमावर्ती इलाकों में शराब तस्करी रोकने के लिए नियमित रूप से वाहन जांच अभियान जारी रखा जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By बच्छराज
बच्छराज प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ठाकुरगंज (किशनगंज) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










