यूथ एंड यूको क्लब की ओर से बच्चों के बीच पेटिंग प्रतियोगिता

Updated at : 01 Mar 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
यूथ एंड यूको क्लब की ओर से बच्चों के बीच पेटिंग प्रतियोगिता

यूथ एंड यूको क्लब की ओर से बच्चों के बीच पेटिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन

ठाकुरगंज. मध्य विद्यालय चेंगमारी में गठित यूथ एण्ड इको क्लब द्वारा लेखन, कविता वाचन, क्विज और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. शनिवार को प्रतियोगिता में विद्यालय के अध्यनरत छठी कक्षा से आठवीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया. इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल कुंडू ने बताया की यूथ क्लब और इको क्लब के गठन से बच्चों में सर्वांगीण विकास होगा. उन्होंने कहा कि यूथ क्लब से जुड़ कर जहां सामाजिक कुरीतियां से बच्चे दूर रहेंगे. इको क्लब के माध्यम से पर्यावरण जैव विविधता, जलवायु , स्थानीय परिस्थितिकी , पोषण स्वास्थ्य और स्वक्षता के उद्देश्य से संबंधित गतिविधियों पर्यावरण से जुड़े प्रोजेक्ट पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता पैदा करने के लिए क्लब से जुड़कर कार्य करने की जरुरत है. इस दौरान शिक्षक अवनीश कुमार मिश्रा ने मंच सञ्चालन किया इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक साइस्ता रफत, निर्मल साहा, चंदन कुमार, रेणु, अब्दुस सलाम, राम कुमार भारती, पुष्पा कुमारी मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन