ePaper

हमारा संविधान राष्ट्रीय एकता की है आधारशिला

Updated at : 26 Nov 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
हमारा संविधान राष्ट्रीय एकता की है आधारशिला

हमारा संविधान केवल एक दस्तावेज़ नहीं, अपितु यह हमारे लोकतांत्रिक चेतना, नागरिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय एकता की आधारशिला है

विज्ञापन

किशनगंज हमारा संविधान केवल एक दस्तावेज़ नहीं, अपितु यह हमारे लोकतांत्रिक चेतना, नागरिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय एकता की आधारशिला है. युवा पीढ़ी को इसकी मूल भावना को समझना अत्यंत आवश्यक है. मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज की एनएसएस इकाई द्वारा बुधवार को आयोजित संविधान दिवस समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य प्रो (डॉ) संजीव कुमार ने उक्त विचार व्यक्त किए. हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो (डॉ) सजल प्रसाद ने कहा कि संविधान सामाजिक न्याय, समानता, मानवीय मूल्य और राष्टीय एकता की गारंटी है. इसे पढ़ना और समझना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है. एनएसएस अधिकारी डॉ. क़सीम अख्तर ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि संविधान-निर्माताओं ने जो मार्ग हमें दिया है, वह ज्ञान,न्याय और समानता का मार्ग है.एनएसएस का उद्देश्य भी युवाओं को सामाजिक सेवा के साथ संवैधानिक मूल्यों से जोड़ना है. इस अवसर पर दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष कुमार साकेत, भौतिकी विभाग के डॉ पार्था बागची और डॉ. अनुज कुमार मिश्रा, गणित विभाग के डॉ मुनारुल हक, अर्थशास्त्र विभाग के डॉ रमेश कुमार, तथा राजनीति विज्ञान विभाग के संतोष कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए.कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना की सामूहिक वाचन के साथ हुआ. बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्प लिया. कार्यक्रम का संचालन डॉ. क़सीम अख़्तर ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन