दो बाइकों की की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

दो बाइकों की की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
पौआखाली. पौआखाली थाना क्षेत्र के खारूदाह मोहनटोली रोड में गुरुवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दोनों बाइक पर सावर तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान पोठिया प्रखंड के रायपुर पंचायत के अर्राबाड़ी गांव के रूप में हुई है. जबकि घायल युवक थानाक्षेत्र के बरचौंदी का बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि तीनों घायल युवकों का अस्पताल में ईलाज चल रहा है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेजने की कर्रवाई की जा रही है. घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए खारूदह पंचायत के मुखिया जाकिर आलम ने बताया कि दोनों बाइक पर दो- दो युवक सवार थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










