शराब पीकर हंगामा कर रहा था पति, पत्नी ने कराया गिरफ्तार

शराब पीकर हंगामा कर रहा था पति, पत्नी ने कराया गिरफ्तार
किशनगंज. सदर थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में फरिंगगोला से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. बुधवार की देर शाम पकड़े गये आरोपित अनवर आलम शराब के नशे में था. ब्रेथ एनलाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई. आरोपित शराब पीकर अपने ही घर में हंगामा कर रहा था. आरोपी की पत्नी ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ कर थाना लाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










