छठे दिन श्रद्धालुओं की मां कात्यायनी की पूजा

छठे दिन श्रद्धालुओं की मां कात्यायनी की पूजा
किशनगंज. चैत्र नवरात्र पर छठे दिन गुरुवार को सुभाषपल्ली चौक, खगड़ा, नेपालगढ़ कॉलोनी,डेमार्केट शीतला मंदिर, रेलवे कॉलोनी में स्थापित माता की प्रतिमा का खुल गया. माता का पट खुलते ही भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे. दुर्गा मंदिरों में माता के जयकारे से वातावरण भक्तिमय माहौल में सराबोर था. हर कोई माता के जयकारे लगा रहा था. शहर के लोहारपट्टी, मनोरंजन क्लब, डुमरिया काली मंदिर परिसर, खगड़ा दुर्गा मंदिर, पश्चिमपाली दुर्गा मंदिर व उत्तर पाली मंदिर में भी मां दुर्गा की पूजा की जा रही थी. पूजा-अर्चना करने वालों की भीड़ सुबह से ही उमड़ रही है. वैदिक मंत्रोचारण और विधि विधान के साथ पूजा की जा रही है. पूजा के दौरान मंदिरों में पुष्पांजलि भी दी गई. शहर के कई स्थानों में भव्य पंडाल का भी निर्माण करवाया गया था. पूजा पंडालों में आकर्षक लाइटिंग से सजावट की गई थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










