KISHANGANJ : अधिकारियों ने जनगणना कार्य का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
KISHANGANJ : अधिकारियों ने जनगणना कार्य का लिया जायजा

जनगणना कार्य को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं. सरकार के निर्देश पर चल रहे जनगणना पूर्व तैयारियों और सर्वे कार्य की निगरानी के लिए अपर चार्ज गणना पदाधिकारी सह सांख्यिकी पदाधिकारी अवधेश शर्मा ने क्षेत्र का दौरा कर जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

ठाकुरगंज (किशनगंज) से बच्छराज नखत की रिपोर्ट :

जनगणना कार्य को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं. सरकार के निर्देश पर चल रहे जनगणना पूर्व तैयारियों और सर्वे कार्य की निगरानी के लिए अपर चार्ज गणना पदाधिकारी सह सांख्यिकी पदाधिकारी अवधेश शर्मा ने क्षेत्र का दौरा कर जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न घरों में पहुंचकर चल रहे सर्वे कार्य, अभिलेख संधारण एवं कर्मियों द्वारा जुटाई जा रही सूचनाओं की समीक्षा की.निरीक्षण के दौरान अवधेश शर्मा ने संबंधित कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रियाओं में से एक है. इसके आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की रूपरेखा तैयार करती है. ऐसे में जनगणना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर सही और प्रामाणिक जानकारी जुटाना कर्मियों की जिम्मेदारी है. जनगणना के दौरान परिवार के सदस्यों की संख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति सहित अन्य आवश्यक जानकारियों का सही तरीके से संकलन बेहद जरूरी है. उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि जनगणना कर्मियों को सही जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जनगणना कार्य में लगे कर्मियों से संवाद कर क्षेत्र में आ रही समस्याओं की जानकारी ली और आवश्यक सुझाव भी दिए. साथ ही समय पर कार्य पूर्ण करने और अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए. मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, जनगणना कर्मी एवं अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन