पांच दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली, लापता चालक व ट्रैक्टर का अब तक नहीं मिला सुराग,

Updated at : 30 Jan 2025 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
पांच दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली, लापता चालक व ट्रैक्टर का अब तक नहीं मिला सुराग,

बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत समेशर पंचायत स्थित मिर्धनडांगी गांव में मिट्टी ढुलाई का कार्य कर रहे ट्रैक्टर चालक व ट्रैक्टर सहित लापता होने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

लापता ट्रैक्टर चालक की पत्नी पहुंची पूर्व विधायक के पास,

बहादुरगंज . बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत समेशर पंचायत स्थित मिर्धनडांगी गांव में मिट्टी ढुलाई का कार्य कर रहे ट्रैक्टर चालक व ट्रैक्टर सहित लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. मामला बीते शनिवार का है. वाहन स्वामी अजेंद्र कुमार चरघड़िया बहादुरगंज निवासी के द्वारा बहादुरगंज थाना में मामला दर्ज करवाया गया है जिसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. वहीं पांच दिनों बाद भी ट्रैक्टर चालक टिंकू कुमार का कोई पता नहीं चलने पर गुरुवार को लापता चालक की पत्नी बॉबी देवी अन्य लोगों के साथ मदद की गुहार लगाने के लिए पूर्व विधायक तौसीफ आलम के आवास पर पहुंची जहां उसके करुण चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया.

क्या कहा पूर्व विधायक

पूर्व विधायक तौसीफ आलम ने कहा कि पांच दिन हो गए लेकिन अभी तक लापता चालक और ट्रैक्टर का कोई पता नहीं चल पाया है यह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि अभी तक ट्रैक्टर चालक का कॉल डिटेल तक पुलिस निकाल नहीं पाई है और न ही पुलिस अधिकारी पीड़ित के घर पर पहुंचे है. उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यदि जल्द लापता चालक का पता नहीं चलता तो हाथ पर हाथ धर कर हम लोग नहीं बैठेंगे और सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है. उन्होंने गायब चालक की सकुशल बरामदगी की मांग की है.

क्या कहा एसडीपीओ

एसडीपीओ गौतम कुमार ने कहा कि पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है. उन्होंने कहा कि मोबाइल का सीडीआर निकालने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन