किशनगंज सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में बीते दो महीना से ब्लड नहीं, मरीज परेशान

Updated at : 01 Jun 2024 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
किशनगंज सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में बीते दो महीना से ब्लड नहीं, मरीज परेशान

सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में बीते 2 महीने से ब्लड की कमी होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मरीजों को बिना ब्लड के ही लौटना पड़ रहा है.

विज्ञापन

किशनगंज. सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में बीते 2 महीने से ब्लड की कमी होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मरीजों को बिना ब्लड के ही लौटना पड़ रहा है. मरीज के परिजन ब्लड के लिए इधर-उधर भटकने पर मजबूर हैं. सदर अस्पताल में कई मरीज भर्ती हैं, लेकिन उन्हें ब्लड नहीं मिल पा रहा है. ब्लड बैंक के टेक्नीशियन अशोक कुमार ठाकुर ने बताया कि ब्लड की भारी कमी है. यहां ब्लड बैंक में कोई भी ग्रुप का ब्लड बीते दो महीने से उपलब्ध नहीं है. लंबे समय से कोई भी सामाजिक संगठन ने रक्तदान शिविर भी नहीं लगाया है. इसके कारण ब्लड बैंक में ब्लड नहीं है. मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. सामाजिक संगठन से अपील है कि रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदाता से रक्तदान कराएं. ताकि बीमार मरीजों को ब्लड उपलब्ध हो सके और उनकी जान बचाई जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन