जिले में ऐतिहासिक होगा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन:मुजाहिद

Updated at : 28 Jan 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में ऐतिहासिक होगा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन:मुजाहिद

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जदयू जिला कार्यालय किशनगंज में जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम की अध्यक्षता में जदयू कार्यकारिणी की एक बैठक हुई.

विज्ञापन

किशनगंज. एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जदयू जिला कार्यालय किशनगंज में जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम की अध्यक्षता में जदयू कार्यकारिणी की एक बैठक हुई. बैठक में पूर्व मंत्री नौशाद आलम, 52बहादुरगंज विधानसभा प्रभारी पवन मिश्रा,53 ठाकुरगंज विधानसभा प्रभारी रमेश सिंह,54 किशनगंज विधानसभा प्रभारी सफाउर रहमान उर्फ लड्डू,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो बुलंद अख्तर हाश्मी, पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम, कार्यालय प्रभारी रियाज अहमद,नजीब आलम, मीडिया प्रभारी कमाल अंजुम, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि फिरोज आलम, जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नूर मौहम्मद,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जानकी सिन्हा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डा आमिर मिन्हाज, यूवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इन्जिनियर मसूद आलम, छात्र प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इन्जिनियर सुभाष सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष करणलाल गणेश, अनुसूचित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बलराम दास, प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बांके बिहारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डा भारत भूषण, किशनगंज प्रखंड अध्यक्ष मो सूफियान, कोचाधामन प्रखंड अध्यक्ष दानिश एकबाल, टेढ़ागाछ प्रखंड अध्यक्ष शाहिद आलम, दिघलबैंक प्रखंड अध्यक्ष हाफिज अंसार आलम, पोठिया प्रखंड अध्यक्ष जलाल कादरी, किशनगंज नगर अध्यक्ष डा नूर आलम, जदयू जिला महासचिव डा नजीरुल इस्लाम, जदयू जिला महासचिव आशीष सरकार, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष मो जिलानी, मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू नेता सोहराब आलम, जदयू नेता जीशान उर्फ हिटलर सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम शहीद अशफाकुल्लाह खां स्टेडियम खगड़ा में दिन के 11 बजे से होगा. कार्यक्रम में जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह माननीय बिहार राजय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति उपाध्यक्ष उमेश कुशवाहा, माननीय प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डा दिलीप कुमार जायसवाल,लोक जन शक्ति पार्टी (राम विलास पासवान)प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हिंदुस्तान आवामी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम की सफ़लता के लिए पार्टी पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है. जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने कहा है कि किशनगंज जिला एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन एतिहासिक होगा एवं कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी जदयू पार्टी को गठबंधन दलों के शीर्ष नेतृत्व ने सौंपी है.इसमें सिर्फ जदयू पार्टी के पांच हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं के भाग लेने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन