ePaper

जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती में शामिल होंगे राष्ट्रीय महासचिव

Updated at : 17 Jan 2026 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती में शामिल होंगे राष्ट्रीय महासचिव

जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती में शामिल होंगे राष्ट्रीय महासचिव

विज्ञापन

सम्राट अशोक भवन में आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम

किशनगंज. कबीर चौक स्थित जदयू कार्यालय में 24 जनवरी को कर्पूरी जयंती भव्य रूप से मानने व जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा के प्रस्तावित किशनगंज दौरे की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गयी. जदयू जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यकम की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी. वरीय जदयू नेता सह नप अध्यक्ष किशनगंज इंद्रदेव पासवान ने बताया कि 24 जनवरी को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर का जन्मदिन है. उन्होंने बताया कि खगडा स्थित सम्राट अशोक भवन में कर्पूरी जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी. कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा शामिल होंगे. उनके किशनगंज आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. उनका भव्य स्वागत किया जाएगा. नप अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को बिहार में सामाजिक न्याय की लड़ाई के मसीहा के तौर पर देखा जाता है. मुख्यमंत्री रहते हुए कर्पूरी ठाकुर ने बिहार के वंचितों के हक में न सिर्फ काम किया, बल्कि उनका मनोबल भी बढ़ाया. इस वजह से दलित-पिछड़े राजनीति में ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में आगे बढ़े. उन्होंने कहा कि वंचित व पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार को सीएम नीतीश कुमार ने अपनाया है. सामाजिक न्याय की नींव को मजबूत किया गया. बैठक में जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष फैसल अहमद, पूर्व मंत्री नौशाद आलम, रियाज अहमद, डॉ मिसबाहउद्दीन बुखारी, शफीक आलम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन