अमावस्या पर शहर के काली मंदिरों में की गयी मां की पूजा आराधना

अमावस्या पर शहर के काली मंदिरों में की गयी मां की पूजा
किशनगंज. शहर के लाइन स्थित बूढ़ी काली मंदिर, रुईधासा कालितला मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों मे अमावस्या पूजा की गई. शहर के लाईन मोहल्ला स्थित बूढ़ी काली में मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की पूजा अर्चना की गई. पूजा को लेकर मंदिर में आने वाले श्रद्धालु उत्साहित थे. सुबह से ही भक्त मंदिर पहुंच रहे थे. भक्त बढ़ चढ़ कर पूजा में शामिल हुए थें. मंदिर में मां काली की पूजा की गई. पूजा के दौरान पुष्पांजलि भी दी गई. कमेटी सचिव सुभजीत शेखर व मनोज मजूमदार ने बताया कि प्रत्येक माह के दूसरे या अंतिम सप्ताह में अमावस्या पूजा आयोजित की जाती है. अमावस्या पूजा धूमधाम से की जाती है. पूजा के बाद भक्तों के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया. पूजा में भक्त साधन दास, करण, विशाल, निखिल पाल, मनोज मजूमदार, आदि मौजूद थें. वही रुईधासा कालितला मंदिर में पुरोहित प्रणव चक्रवर्ती के द्वारा मां काली की पूजा अर्चना की गई. इसके अलावे डुमरिया व रोलबाग में भी अमावस्या पूजा की गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










