महाकाल मंदिर में की गयी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

महाकाल मंदिर में की गयी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
किशनगंज. शहर के रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में सोमवार को मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई. मंदिर के पुरोहित गुरु साकेत के सानिध्य में माता की पूजा-अर्चना की जा रही है. इस अवसर पर भक्त सुबह से ही माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे. मंदिर के पुरोहित गुरु साकेत ने कहा कि यहां साल में चार बार नवरात्र पूजा आयोजित की जाती है. दो गुप्त नवरात्र पर पूजा की जाती है. यहां मंदिर में किशनगंज के अलावे आसपास के जिलों से भी भक्त मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंचते है. मंदिर में मां दुर्गा के साथ महाकाल बाबा की पूजा-अर्चना भी की जाती है. संध्या में मंदिर में आरती की जाती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










