चांद का हुआ दीदार, रमजान आज से प्रारंभ

Updated at : 01 Mar 2025 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
चांद का हुआ दीदार, रमजान आज से प्रारंभ

चांद का हुआ दीदार, रमजान आज से प्रारंभ

विज्ञापन

ठाकुरगंज. शनिवार को रमजान-उल-मुकद्दस का चांद दीदार हो गया. आज से रोजे शुरू के साथ माह-ए-इबादत रमजान शुरू हो जायेगा. रविवार से शुरू होने वाले रोजा इफ्तारी व सहरी का इंतजाम करने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी है. रमजान का पाक महीना रविवार से शुरू हो रहा है, बताए चले यह महीना मुसलमानों के लिए बेहद खास माना जाता है, पूरे महीने मुसलमान रोजा रखते हैं पांच वक्त होने वाली नमाज के साथ साथ रात मे इशां की नमाज के वाद तराबी की नमाज अदा की जाती है जिसके चलते मस्जिदों मे रमजान के महीने मे नमाजियों की संख्या बढ़ जाती है. रमजान के महीने में मुस्लिम बहुल इलाकों में आमतौर पर देर रात तक चहल-पहल रहती है. मौलाना जहूरूल इस्लाम ने कहा कि रमजान के महीने का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है. रोजेदार अपना अधिकतर समय इबादत में गुजारेंगे. और देश में अमनो अमान की दुआ करेंगे. इस महीने में हर नेक काम पर सवाब बढ़ा दिया जाता है, इसलिए सभी लोग ज्यादा से ज्यादा इबादत कर अल्लाह को राजी करने की कोशिश करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन