ePaper

मन की बात कार्यक्रम में मोदी ने कही आत्मनिर्भर भारत की बात

Updated at : 28 Sep 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
मन की बात कार्यक्रम में मोदी ने कही आत्मनिर्भर भारत की बात

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित 126 वीं मन की बात कार्यक्रम का आयोजन बुथ संख्या 303 चेंगमारी शक्ति केंद्र, ठाकुरगंज में भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ

विज्ञापन

ठाकुरगंज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित 126 वीं मन की बात कार्यक्रम का आयोजन बुथ संख्या 303 चेंगमारी शक्ति केंद्र, ठाकुरगंज में भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. इस अवसर पर स्थानीय चेंगमारी शक्ति केंद्र पर आम नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही. सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के विचारों को सुन. बताते चले कि प्रधानमंत्री ने इस कड़ी में युवाओं की भागीदारी, दो अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर खादी को बढ़ावा पर जोर दिया पर्यावरण संरक्षण, लोकल फॉर वोकल तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला. उन्होंने विशेष रूप से जल संरक्षण, स्वच्छता और जन-सहभागिता को बढ़ावा देने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान जिला प्रवक्ता कौशल किशोर यादव ने कहा कि मन की बात केवल संवाद का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह देश के कोने-कोने में नागरिकों को जोड़ने और उन्हें राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने का सशक्त माध्यम है. इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह, गौरव गुप्ता, अरुण सिंह चंद्रकांत गौतम, दीपक गणेश, श्यामलाल, हीरा गणेश, धनंजय सिंह, सुखलाल मरांडी, रमेश हंसदा, बासु गणेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन