महागठबंधन के विधायकों ने जिले की समस्याओं से डीएम को कराया अवगत

Updated:
विज्ञापन
महागठबंधन के विधायकों ने जिले की समस्याओं से डीएम को कराया अवगत

कांग्रेस विधायक इजहारूल हुसैन, राजद विधायक इजहार असफी, राजद विधायक सऊद असरार और राजद विधायक अंजार नईमी ने जिले की कई समस्याओं को लेकर डीएम तुषार सिंगला से मुलाकात की.

विज्ञापन

किशनगंज.कांग्रेस विधायक इजहारूल हुसैन, राजद विधायक इजहार असफी, राजद विधायक सऊद असरार और राजद विधायक अंजार नईमी ने जिले की कई समस्याओं को लेकर डीएम तुषार सिंगला से मुलाकात की. बैठक में मुख्य रूप से ज़िले के बिजली संकट, ठाकुरगंज में निर्माणधीन पावर ग्रिड निर्माण कार्य को तेज गति से करवाएं जाने, पोठिया प्रखंड अन्तर्गत दामलबाड़ी एवं किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत खगड़ा में जल्द से जल्द बिजली सब-स्टेशन निर्माण की मांग की, घटिया इंसुलेटरों की जांच, नदी कटाव, नगर परिषद क्षेत्र में जल जमाव, वाहनों से जाम की समस्या, जुलजुली मुख्य मार्ग सड़क, मझिया पुल सहित चहुमुंखी विकास के लिए विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया. साथ ही विधायकों के द्वारा अपने- अपने क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं की डीएम को जानकारी दी. जिसके बाद जिलाधिकारी के द्वारा अविलंब कार्रवाई का आश्वासन दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन