विधायक ने तीन सड़कों का किया शिलान्यास

कांग्रेस विधायक इजहारूल हुसैन ने पोठिया प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तीन सड़कों का शिलान्यास फीता काट कर किया
पहाड़कट्टा कांग्रेस विधायक इजहारूल हुसैन ने पोठिया प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तीन सड़कों का शिलान्यास फीता काट कर किया. वर्षों हो रहे कई सड़क मांग का विधायक ने पिछले एक माह के दौरान शिलान्यास किया है. उन्होंने कहा कि कस्बा कलियागंज पंचायत के चिचुआबाड़ी चौक से झीलबस्ती तथा दामलबाड़ी पंचायत के बिसानी से बगलबाड़ी दलित टोला तक एवं बुधरा पंचायत के पतिलाभाषा सड़क से पोठिया बस्ती सरपंच टोला तक लाखों की लागत से उक्त तीन सड़कों का शिलान्यास किया गया है. इन सड़कों की मांग ग्रामीणों ने लिखित रूप से की थी. जिसे चुनाव से पुर्व शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू कर ग्रामीणों की मांग को पूरा किया जा सका है. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नही किया जाएगा. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अली ईमाम चिंटू, पंचायत राज्य प्रकोष्ठ के अरुण साह, सजल साह, हाफिज मुवासिर, अब्सारूल हुसैन, प्रखंड अध्यक्ष मास्टर इनामुल हक, मुखिया नईमुल हक, मो सूफियान सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




