97 लाख की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय भवन का विधायक ने किया शिलान्यास

Updated at : 29 Jan 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
97 लाख की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय भवन का विधायक ने किया शिलान्यास

कोचाधामन प्रखंड के दो अलग-अलग जगहों पर विधायक हाजी इजहार असफी ने बुधवार को एक योजना का शिलान्यास तथा एक योजना का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

कोचाधामन.प्रखंड के दो अलग-अलग जगहों पर विधायक हाजी इजहार असफी ने बुधवार को एक योजना का शिलान्यास तथा एक योजना का उद्घाटन किया. विधायक हाजी इजहार असफी ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग अंतर्गत 97 लाख की लागत से प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय बिशनपुर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. जबकि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत 15 लाख की लागत से मजकूरी पंचायत के असूरा गांव में लाल मोहन पंडित के घर से शाहिद आलम के घर तक नवनिर्मित पीसीसी नाला का उद्घाटन किया. इस अवसर पर विधायक हाजी इजहार असफी ने कहा कि बिशनपुर में पशु चिकित्सालय के बन जाने से पशु पालकों को काफी लाभ होगा.उन्होंने कहा कि असूरा में नाला निर्माण होने से जल निकासी में सहूलियत होगी. इस अवसर पर बिशनपुर पंचायत के मुखिया पिंटू चौधरी, मजकूरी पंचायत के मुखिया राजेन्द्र प्रसाद यादव,नुरुल हुदा, अवसर आलम,तारीक आलम,साजन,शहंशाह,पी के जाफर,दिल नावाज,विकास कुमार,लाल बाबू,नवीन कुमार, रतन कुमार,विमल कुमार, केपी आर्या,रवि कुमार, शाहनवाज हैदर,जीतू जैन,शमीम अख्तर,शाकीर आलम, नासिर आलम, मो नाजिम, तनवीर आलम, आफताब आलम,विनोद पंडित,ललित पंडित,मनोवर आलम समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन