ePaper

शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जश्ने मिलादुन्नबी: एसडीओ

Updated at : 03 Sep 2025 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जश्ने मिलादुन्नबी: एसडीओ

जश्ने मिलादुन्नबी को लेकर सदर थाना में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. एसडीएम अनिकेत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सहित प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे.

विज्ञापन

किशनगंज .जश्ने मिलादुन्नबी को लेकर सदर थाना में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. एसडीएम अनिकेत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सहित प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे. एसडीएम अनिकेत कुमार ने कहा कि किशनगंज जिला शांति सद्भाव और सौहार्द के लिए एक मिसाल है जिस मिसाल को कायम रखते हुए आगामी ईद मिलाद उन्न नबी के त्यौहार को पूरे शांति सौहार्द और आपसी भाईचारा के साथ मनाना है. उन्होंने कहा कि जुलूस को लेकर चौक चौराहे पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती रहेगी साथ ही एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि की व्यवस्था भी की गई है. वही एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने कहा है कि पर्व को शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारगी के साथ मनाए. बैठक में मौजूद प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा आवश्यक सुझाव भी दिए गए. बैठक में सीओ राहुल कुमार सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन