लोहागाडा हाट गणपति पूजा कमेटी अध्यक्ष बने मंजय

Updated:
विज्ञापन
लोहागाडा हाट गणपति पूजा कमेटी अध्यक्ष बने मंजय

बुद्धि प्रदाता भगवान श्री गणेश के जन्म उत्सव अर्थात गणेश चतुर्थी की तैयारी शुरू हो रही है

विज्ञापन

किशनगंज बुद्धि प्रदाता भगवान श्री गणेश के जन्म उत्सव अर्थात गणेश चतुर्थी की तैयारी शुरू हो रही है. जिले के बहादुरगंज प्रखंड के लोहगाडा हाट में भगवान गजानन की मूर्ति स्थापित कर गणेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा. गौरतलब है कि पिछले ढाई दशक से हर साल भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर गणेश पूजा का आयोजन होता रहा है. पूजा के आयोजन को लेकर बैठक कर नई कमेटी का गठन किया गया है. पूजा कमिटी के अध्यक्ष की जिम्मेवारी मंजय कुमार साह को दी गई है जबकि उपाध्यक्ष विद्याकार कर्मकार, सचिव अनोज कर्मकार, उपसचिव विनोद कर्मकार, कोषाध्यक्ष आनंदी कर्मकार एवं उप कोषाध्यक्ष भरत कर्मकार को बनाया गया है. वहीं कमेटी के सदस्य में दिनेश चौधरी, मनोज कर्मकार, बिंदेश्वर यादव, योगेंद्र यादव, राजेश साह, अमरेंद्र ठाकुर, जीवन साह, राकेश चौधरी, हरि यादव, महेश यादव, दिनेश महतो, सुकदेव पाठक, अरुण कर्मकार, सुनील कर्मकार को शामिल किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन