शरीब के नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार

Updated at : 09 Jun 2024 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
शरीब के नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार

शराब के नशे में धूत होकर पोठिया चौक पर हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के बाद रविवार को जेल भेजा दिया है.

विज्ञापन

पोठिया. शराब के नशे में धूत होकर पोठिया चौक पर हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के बाद रविवार को जेल भेजा दिया है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपित युवक कुसियारी ग्राम पंचायत के निमलागांव निवासी मो.संसार पिता स्व मो खलील जो बंगाल से शराब का सेवन कर पोठिया चौक पंहुचा और एक दुकानदार से उलझ गया था. नशे में धूत युवक ने लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया और पुलिस के हत्थे चढ़ा गया. ईधर पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार एवं पुअनि धनंजय कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे और युवक की ब्रेथइन्हेलाइजर मशीन से जांच करने के बाद हिरासत में लिया.इसके बाद युवक की मेडिकल जांच सीएचसी पोठिया में कराई गई. जांच में युवक के शराब पीने की पुष्टि भी हुई. वहीं थानाध्यक्ष के द्वारा इस प्रकार की घटना को गंभीरता से लिया गया है. उन्होंने कहा कि शराबियों व शराब तस्करों के खिलाफ पोठिया पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. पुलिस अवैध शराब के सेवन करने वाले आदिवासी लोगों के बीच भी जागरूकता अभियान चला रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन