महिला के साथ मारपीट करने का आरोपित गिरफ्तार

महिला थाना की पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करनेवाले आरोपित को गिरफ्तार किया है
किशनगंज महिला थाना की पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करनेवाले आरोपित को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार महिला थाना ने दिघलबैंक पुलिस की मदद से तुलसिया निवासी चंद्रकांत सिन्हा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताते चलें कि गत 26 मार्च को आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर तुलसिया निवासी विनीता देवी के पति की बेरहमी से पिटाई कर दी थी. विनीता जब पति को बचाने के लिए पहुंची तो आरोपित ने उसके साथ भी मारपीट किया था, लेकिन स्थानीय स्तर पर न्याय नहीं मिलने पर विनीता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. न्यायालय के आदेश पर महिला थाने में कांड संख्या 31/25 दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




