पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 49 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया

Author Vinod rao
Updated:
विज्ञापन
पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 49 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया

दो वर्ष की पदस्थापन अवधि पूर्ण अथवा लगभग पूर्ण कर चुके ऐसे कुल 35 पुलिस पदाधिकारियों को विभिन्न थाना क्षेत्रों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है

विज्ञापन

किशनगंज

एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में अनुसंधान, विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर पुलिस अवर निरीक्षक एवं सहायक अवर निरीक्षक स्तर के पदाधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है. जिले में कुल 49 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है.जिसमें दो वर्ष की पदस्थापन अवधि पूर्ण अथवा लगभग पूर्ण कर चुके ऐसे कुल 35 पुलिस पदाधिकारियों को विभिन्न थाना क्षेत्रों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.वहीं 14 पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस विभाग के विभिन्न कार्यालयों के ऑफिस कार्य के स्थल पर पदस्थापित किया गया है.जारी आदेश के अनुसार बहादुरगंज थाना की महिला हेल्प डेस्क में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक सावित्री कुमारी को दिघलबैंक थाना की अनुसंधान इकाई में अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है, किशनगंज सदर थाना की अनुसंधान इकाई में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक स्वाती पटेल को बहादुरगंज थाना भेजा गया है, जहां उन्हें महिला हेल्प डेस्क का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है, अवर निरीक्षक सुजीत कुमार को बहादुरगंज थाना की अनुसंधान इकाई में, अवर निरीक्षक उमाशंकर यादव, मोहम्मद जिकरुल्लाह, सुनैना कुमारी, अजय कुमार, रामजी शर्मा, प्रमोद कुमार यादव, हलधर यादव, विजय प्रताप यादव एवं अशोक कुमार समेत कई अधिकारियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. आदेश के तहत कई अधिकारियों को अनुसंधान इकाई, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना प्रभारी, थाना लेखक तथा सीपीडब्ल्यू के अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं. तबादले की सूची में बहादुरगंज, पोठिया, गलगलिया, जियापोखर, कोचाधामन, पौआखाली, सुखानी, टेढ़ागाछ, फतेहपुर, बीबीगंज, कुर्लीकोट एवं पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र प्रमुख रूप से शामिल हैं.एसपी के द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देने तथा सौंपे गए दायित्वों का समुचित निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. पुलिस विभाग की इस प्रशासनिक कार्रवाई को जिले में कानून-व्यवस्था एवं अनुसंधान कार्य को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

विज्ञापन
विनोद राव

लेखक के बारे में

By विनोद राव

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन