बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं की सूची जारी

बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं की सूची जारी
कोचाधामन. बिजली विभाग ने नियमित रूप से बिल जमा करने वाले जिले के दो बिजली डिविजन किशनगंज व बहादुरगंज के उपभोक्ताओं की सूची जारी की है. बिजली विभाग के कनीय अभियंता चंदन कुमार दास ने बताया कि विभाग ने किशनगंज और बहादुरगंज प्रखंड के 30 बिजली उपभोक्ता का सूची जारी की है जो हर महीना नियमित रूप से अपने बिजली बिल जमा करते है. उन्होंने कहा कि इसमें किशनगंज डिविजन के 16 और बहादुरगंज डिविजन के 14 उपभोक्ता शामिल है. जेई चंदन कुमार दास ने जिला के सभी उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि आवश्यकतानुसार उर्जा की खपत कर बिजली बचाएं.साथ ही बिल का मासिक भुगतान समय पर करें.समय पर बिजली बिल जमा करने पर विभाग की ओर से छूट भी दी जाती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










