किशनगंज की रफअत शाहीन बनी मिसेज बिहार

किशनगंज की रफअत शाहीन बनी मिसेज बिहार
किशनगंज किशनगंज की रफअत शाहीन ने दिल्ली में आयोजित ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मिसेज बिहार का खिताब जीता है. रफअत शाहीन को अब दिसंबर में हो रहे राष्ट्रीय स्तर की ब्यूटी प्रतियोगिता में भी भाग लेने का आमंत्रण मिला है. इस प्रतियोगिता में देश भर से 25 प्रतियोगियों ने भाग लिया. जिसमें से बिहार से तीन प्रतियोगी थी. रफअत शाहीन ने बताया की महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था प्राइड ऑफ इंडिया ऑनर डॉक्टर जिमी गरिमा एवं गुड्डू कुरैशी ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था. विभिन्न चरणों में हुए कार्यक्रमों के तहत 22 सितंबर को दिल्ली के रेडिशन ब्लू होटल में इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें टैलेंट सहित कई राउंड आयोजित आयोजित की गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










