किशनगंज का युवक ट्रेन में यात्रा के दौरान हुआ लापता

पंजाब से किशनगंज लौट रहे 22 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है. अवध आसाम एक्सप्रेस से सफर कर रहा युवक ट्रेन के किशनगंज पहुंचने पर नहीं मिला, जिसके बाद परिजनों ने रेल थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है.
किशनगंज के प्रतिनिधि के अनुसार
पंजाब के भटिंडा से किशनगंज के लिए ट्रेन में सवार किशनगंज के एक युवक के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में लापता युवक किशनगंज के खगड़ा निवासी कमल कुमार पासवान के गुमशुदगी की प्राथमिकी 11 जून को किशनगंज रेल थाना में दर्ज करवाई गई है. प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद रेल थाना की पुलिस लापता युवक की खोजबीन में जुट गई है.लापता युवक कमल कुमार पासवान 22 वर्ष 13 मई को रात्रि दो बजे अवध आसाम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15910) से जनरल डब्बा में सवार होकर अपने अन्य साथियों के साथ पंजाब के भटिंडा जंक्शन से किशनगंज के लिए चला था. ट्रेन के किशनगंज पहुंचने पर लापता युवक कमल ट्रेन से जब नहीं उतरा तब इसके साथ के अन्य व्यक्ति एवं परिजन इसकी तलाश करने लगे.
रेल थानाध्यक्ष रामबच्चन सिंह ने बताया कि लापता युवक की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. लापता युवक की खोजबीन की जा रही है. रेल थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है की लापता युवक की खोजबीन जारी है. साथ ही लापता युवक से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर रेल थाना को सूचित करें.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










