किशनगंज के सभी 7 प्रखंडों में फ्लैश फ्लड का खतरा, प्रशासन ने जारी की हाई अलर्ट एडवाइजरी

Updated:
विज्ञापन
लगातार हो रही वर्षा | Prabhat Khabar Network

लगातार हो रही वर्षा | Prabhat Khabar Network

Kishanganj Weather Alert: किशनगंज जिले में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. नेपाल और स्थानीय बारिश के कारण सभी सात प्रखंडों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की गई है. जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

विज्ञापन

Kishanganj Weather Alert: नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश का असर अब बिहार के सीमावर्ती जिले किशनगंज में साफ दिखाई देने लगा है. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. किशनगंज के सभी सात प्रखंडों में फ्लैश फ्लड और अचानक बाढ़ का खतरा जताया गया है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, नदी-नालों से दूरी बनाने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है.

नेपाल की बारिश से बढ़ा खतरा

नेपाल के तराई इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सीमावर्ती नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका है. इसी को देखते हुए किशनगंज जिले में संभावित फ्लैश फ्लड को लेकर विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है. प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है.

इन सातों प्रखंडों के लिए जारी हुआ अलर्ट

जिला प्रशासन के अनुसार ठाकुरगंज, बहादुरगंज, किशनगंज सदर, पोठिया, कोचाधामन, टेढ़ागाछ और दिघलबैंक प्रखंडों में बाढ़ और फ्लैश फ्लड का खतरा बना हुआ है.

ठाकुरगंज और टेढ़ागाछ जैसे नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है. वहीं बहादुरगंज, पोठिया और दिघलबैंक के निचले इलाकों में जलभराव और आवागमन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. किशनगंज सदर और कोचाधामन प्रखंड के लोगों को भी अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है.

किसानों और ग्रामीणों के लिए विशेष सलाह

प्रशासन ने किसानों से खेतों में काम करते समय मौसम की स्थिति पर नजर रखने की अपील की है. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है. सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

Kishanganj Weather Alert: प्रशासन ने क्या कहा

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम और जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया है. लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और केवल प्रशासन की आधिकारिक सूचना का पालन करने की अपील की गई है. किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचना देने के लिए भी कहा गया है.

इसे भी पढ़ें: सुपौल-दरभंगा NH कॉरिडोर को मिली मंजूरी, मिथिलांचल और सीमांचल के बीच बनेगा नया हाईवे, इन जिलों को होगा फायदा

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


विज्ञापन
गौरव कुमार

लेखक के बारे में

By गौरव कुमार

गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन