असम में बाढ़ का असर, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट; किशनगंज में 8 घंटे तक की देरी

Updated:
विज्ञापन
बाढ़ के बाद असम मे रेल पटरियों पर पानी | Prabhat Khabar Network

बाढ़ के बाद असम मे रेल पटरियों पर पानी | Prabhat Khabar Network

असम में बाढ़ ने रेल परिचालन को बुरी तरह प्रभावित किया है. शिवसागर जिले में जलमग्न रेलवे ट्रैक के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनें, जिनमें राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल है, बदले हुए मार्गों से चल रही हैं या रद्द कर दी गई हैं. किशनगंज स्टेशन पर ट्रेनों के आगमन में घंटों की देरी हो रही है.

विज्ञापन

Kishanganj Rail News: असम में आई बाढ़ के कारण पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) का रेल परिचालन प्रभावित हो गया है. शिवसागर जिले के सिमलगुड़ी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक और स्टेशन यार्ड जलमग्न होने के बाद सिमलगुड़ी-नामतियाली तथा सिमलगुड़ी-सेलेंघाट रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन अगली सूचना तक रोक दिया गया है. इसका असर किशनगंज स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों पर भी पड़ा है.

राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें बदले मार्ग से चल रहीं

रेलवे के अनुसार 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को श्रीपुरियागांव-चापरमुख के बीच डायवर्ट किया गया है. यह ट्रेन किशनगंज करीब 5 घंटे 46 मिनट की देरी से पहुंचेगी. वहीं 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को सिमलगुड़ी-चापरमुख के बीच वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है और इसके करीब 8 घंटे 30 मिनट विलंब से किशनगंज पहुंचने की संभावना है.

अन्य ट्रेनों पर भी पड़ा असर

22504 कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ विवेक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को श्रीपुरियागांव-न्यू बोंगाईगांव के बीच डायवर्ट किया गया है, जिससे यह ट्रेन करीब 3 घंटे 45 मिनट की देरी से किशनगंज पहुंचेगी. वहीं 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी बदले हुए मार्ग से संचालित की जा रही है और इसके लगभग 4 घंटे विलंब से पहुंचने की संभावना है.

कई ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट

रेलवे ने 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को फुरकाटिंग, 12424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को दीमापुर, 15959 हावड़ा-डिब्रूगढ़ कामरूप एक्सप्रेस एवं 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस को मरियानी जंक्शन तक ही चलाने का निर्णय लिया है. इसके अलावा 22503 कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस को सेलेंघाट तथा 13282 राजेंद्र नगर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को नामतियाली तक सीमित किया गया है.

कई पैसेंजर और इंटरसिटी ट्रेनें रद्द

Kishanganj Rail News: एनएफआर ने न्यू तिनसुकिया-जोरहाट टाउन पैसेंजर, तिनसुकिया-लमडिंग डेमू, लेडो-गुवाहाटी इंटरसिटी, लेडो-रंगिया इंटरसिटी, डिब्रूगढ़-सिमलगुड़ी पैसेंजर, जोरहाट टाउन-तिनसुकिया पैसेंजर, लमडिंग-तिनसुकिया डेमू, रंगिया-न्यू तिनसुकिया इंटरसिटी तथा सिमलगुड़ी-डिब्रूगढ़ पैसेंजर सहित कई ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है.

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने प्रभावित यात्रियों की सुविधा के लिए प्रमुख स्टेशनों पर हेल्प डेस्क, पेयजल, भोजन, टिकट रिफंड तथा वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था की है. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा रनिंग स्टेटस और आधिकारिक सूचना अवश्य जांचने की अपील की है.


विज्ञापन
बच्छराज

लेखक के बारे में

By बच्छराज

बच्छराज प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ठाकुरगंज (किशनगंज) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन