मंडल कारा में बंद महिला बंदी की हार्ट अटैक से मौत, शराब मामले में हुई थी न्यायिक हिरासत

Updated:
विज्ञापन

सदर हॉस्पिटल में मौजूद पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

किशनगंज मंडल कारा में रविवार रात एक महिला बंदी की मौत से सनसनी फैल गई. जेल पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी जान चली गई. मामला संदिग्ध लग रहा है.

विज्ञापन

Kishanganj Jail News: किशनगंज मंडल कारा में न्यायिक हिरासत में बंद एक महिला बंदी की रविवार देर रात मौत हो गई. मृतका की पहचान गलगलिया थाना क्षेत्र के योगी टोला निवासी 50 वर्षीय जेठाली हासदा, पति रामू मुरमुर, के रूप में हुई है. वह शराब मामले में दर्ज गलगलिया थाना कांड संख्या 73/2026 के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेजी गई थी.

विज्ञापन

शाम को जेल पहुंची, देर रात बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार जेठाली हासदा को रविवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच न्यायिक हिरासत में किशनगंज मंडल कारा लाया गया था. महिला सेल में रहने के दौरान देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई. कारा प्रशासन के अनुसार उसे कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) पड़ा, जिसके बाद तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई.

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

महिला बंदी को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. हालांकि रेफर किए जाने से पहले ही सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

पोस्टमार्टम के बाद शुरू हुई कानूनी प्रक्रिया

Kishanganj Jail News: घटना की सूचना मिलते ही किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. इसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई.

काराधीक्षक ने की घटना की पुष्टि

काराधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि महिला बंदी को गलगलिया थाना कांड संख्या 73/2026 के तहत शराब मामले में न्यायिक हिरासत में जेल लाया गया था. महिला सेल में देर रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. तत्काल उसे सदर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मामले में नियमानुसार सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं.

और पढ़ें: असम में बाढ़ का असर, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट; किशनगंज में 8 घंटे तक की देरी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन