रविवार को किशनगंज में कौन डॉक्टर रहेंगे ड्यूटी पर? ओपीडी टाइमिंग और रजिस्ट्रेशन डिटेल जान लें

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 17 May 2026 7:10 AM

विज्ञापन

Kishanganj Sadar Hospital

Kishanganj Sadar Hospital OPD : मरीजों के लिए जरूरी अपडेट, सुबह से शाम तक इन डॉक्टरों की रहेगी तैनाती

विज्ञापन

Kishanganj Sadar Hospital OPD : किशनगंज से गौरव की रिपोर्ट. किशनगंज सदर अस्पताल में रविवार को मरीजों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. सामान्य रोगों से लेकर महिला रोग तक के विशेषज्ञ डॉक्टर ओपीडी में उपलब्ध रहेंगे. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी ड्यूटी चार्ट के अनुसार दिन और रात की अलग-अलग पालियों में डॉक्टरों की तैनाती की गई है, ताकि मरीजों को इलाज के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े.

सदर अस्पताल में ओपीडी का संचालन दो पालियों में किया जाता है. पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर पहुंचने की अपील की है, ताकि इलाज और जांच की प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सके.

सुबह की ओपीडी में महिला रोग विशेषज्ञ भी रहेंगी मौजूद

अस्पताल की ओर से जारी ड्यूटी चार्ट के मुताबिक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ मो. कौशर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अनीता कुमारी मरीजों का इलाज करेंगी. महिला मरीजों के लिए यह राहत की खबर मानी जा रही है, क्योंकि रविवार के दिन भी स्त्री रोग विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगी.

वहीं दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ अवनि राज मरीजों को देखेंगे. इसके बाद रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक इमरजेंसी और अन्य सेवाओं के लिए डॉ अमृतेश कुमार की ड्यूटी लगाई गई है.

रजिस्ट्रेशन टाइमिंग में बदलाव, मरीज समय का रखें ध्यान

अस्पताल प्रशासन के अनुसार ओपीडी रजिस्ट्रेशन की टाइमिंग सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित की गई है. ऐसे में मरीजों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय के भीतर ही अस्पताल पहुंचें, ताकि रजिस्ट्रेशन और इलाज में किसी तरह की दिक्कत न हो.

इधर इमरजेंसी वार्ड और अन्य भर्ती मरीजों के लिए डॉक्टरों का राउंड रोजाना सुबह 8:30 बजे से 9 बजे तक होता है. अस्पताल में रविवार को भी मरीजों की भीड़ रहने की संभावना जताई जा रही है.

Also Read:सगे भाइयों ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, बच्चे की शर्ट बनी कैमूर हत्याकांड का सुराग, 48 घंटे में मिली थीं चार सिरकटी लाशें

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन