ePaper

बस स्टैंड के समीप स्मैक तस्करी के अड्डे को किशनगंज पुलिस ने किया ध्वस्त

Updated at : 25 Nov 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
बस स्टैंड के समीप स्मैक तस्करी के अड्डे को किशनगंज पुलिस ने किया ध्वस्त

किशनगंज में भी नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ पीले पंजे की कार्रवाई देखने को मिल रही है

विज्ञापन

किशनगंज

. किशनगंज में भी नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ पीले पंजे की कार्रवाई देखने को मिल रही है. किशनगंज पुलिस ने मादक पदार्थ स्मैक तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई शुरू की है. एसपी सागर कुमार के निर्देश पर सदर थाना की पुलिस की टीम ने मंगलवार की शाम को बस स्टैंड के पीछे स्मैक के अवैध ठिकानों को ध्वस्त किया गया है. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन के नेतृत्व में पुलिस की टीम मंगलवार का शाम जेसीबी मशीन के साथ बस स्टैंड के पीछे स्मैक के अवैध ठिकानों में पहुंची, जहां पहले स्मैक बेचे जाने व पीने वालों के अवैध ठिकानों को चिह्नित किया गया. अवैध ठिकानों को चिह्नित किए जाने के बाद जेसीबी से उन ठिकानों को ध्वस्त किया गया. इस दौरान पुलिस ने यह देखा कि वहां एक दो ठिकानों में बिजली कनेक्शन भी था. इसको लेकर विद्युत विभाग से जानकारी लेने की बात पुलिस ने कही गसी कि वहां किस परिस्थिति में बिजली का उपयोग किया जा रहा था. इधर स्मैक के विरुद्ध पुलिस की यह कार्रवाई अब तक की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. शहर में जहां जहां स्मैक का नशा करने व बेचने वालों के ठिकाने है,उन सभी ठिकानों को चिन्हित कर लिया गया है. पुलिस की टीम बारी बारी से इन ठिकानों को ध्वस्त करेगी. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि शहर में लगातार स्मैक का नशा करने व पीने वालों की सूचना मिल रही थी. सूचना के बाद कार्रवाई भी शुरू की गई. कई आरोपियों को पकड़ कर जेल भी भेजा गया है. अब स्मैक के ठिकानों को ध्वस्त किया जा रहा है.ताकि इस कारोबार को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. वहीं इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन