किशनगंज में विश्व साइकिल दिवस पर महाविद्यालय में निकाली गई जागरूकता रैली

Updated:
विज्ञापन

विश्व साइकिल दिवस पर आयोजित जागरूकता रैली में शामिल विद्यार्थी, शिक्षक एवं एनएसएस स्वयंसेवक

Kishanganj Bicycle Day: रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन के महत्व का संदेश दिया.

विज्ञापन

पहाड़कट्टा (किशनगंज) से तौकीर आलम की रिपोर्ट:

Kishanganj Bicycle Day: पोठिया प्रखंड अंतर्गत पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सोमवार को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण तथा सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.

यह कार्यक्रम “संडे ऑन साइकिल” अभियान के तहत आयोजित किया गया.

सुबह 6 बजे निकली साइकिल रैली

कार्यक्रम का आयोजन बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण पदाधिकारी के निर्देश पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के मार्गदर्शन में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे महाविद्यालय के मुख्य द्वार से साइकिल रैली के साथ हुई.

रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन के महत्व का संदेश दिया.

स्वास्थ्य और फिटनेस पर दिया गया विशेष जोर

इस अवसर पर आयोजित जागरूकता सत्र में वक्ताओं ने स्वास्थ्य संरक्षण, शारीरिक फिटनेस और प्रदूषण नियंत्रण में साइकिलिंग की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला.

विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य, फिटनेस तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की.

युवाओं को जागरूक करने की पहल

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिव वरन सिंह एवं डॉ. कोमल ने किया.

डॉ. शिव वरन सिंह ने बताया कि पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

उन्होंने कहा कि विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन