गेंदबाजों का दिन रहा केपीएल का तीसरा दिन,पहले मैच में पैंथर्स तो दूसरे मैच में रॉयल्स ने जीत की दर्ज

Updated at : 22 Feb 2025 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
गेंदबाजों का दिन रहा केपीएल का तीसरा दिन,पहले मैच में पैंथर्स तो दूसरे मैच में रॉयल्स ने जीत की दर्ज

किशनगंज प्रीमियर लीग के तीसरे दिन के चौथे मैच में किशनगंज पैंथर्स ने सनराइजर्स सीमांचल पर 2 विकेटों से जीत हासिल कर श्रृंखला में जीत का अपना खाता खोल दिया.

विज्ञापन

किशनगंज.किशनगंज प्रीमियर लीग के तीसरे दिन के चौथे मैच में किशनगंज पैंथर्स ने सनराइजर्स सीमांचल पर 2 विकेटों से जीत हासिल कर श्रृंखला में जीत का अपना खाता खोल दिया. इससे पहले टॉस जीतकर सनराइजर्स सीमांचल ने बल्लेबाजी का फैसला लिया. टॉस के लिए कोलकाता से आए युवा उद्मीय और पूर्व क्रिकेटर मिलिंद जैन ने सिक्का उछाला. बैटिंग करने उतरी सीमांचल के विकेटों का पतन निरंतर होता रहा और पूरी टीम 14 ओवर चार गेंद पर 71 पर ढेर हो गयी. लो स्कोर वाले मैच में जब 72 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैंथर्स ने जीत हासिल कर लिया. मैन ऑफ द मैच के लिए 5 विकेट लेने वाले पैंथर्स के गेंदबाज मयंक को चुना गया. दीपक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल और ऋषभ अग्रवाल की ओर से प्रायोजित मैन ऑफ द मैच डॉ जकी अतहर द्वारा दिलवाया गया. वहीं तीसरे दिन के दूसरे और श्रृंखला के पांचवे मुकाबले में किशनगंज रॉयल ने मारुतिनंदन लायंस को 32 रनों से हराकर अपना विजय अभियान शुरू किया. इससे पूर्व रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. टॉस केपीएल कॉर्डिनेटर तारिक इकबाल ने करवाया. शुरू में 2 विकेट गंवाने के बाद रॉयल्स के बल्लेबाजों ने पारी सम्हाली और निर्धारित 21 ओवरों में स्कोर को 131 रनों तक पहुंचाया. वहीं 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मारुतिनंदन के विकेट निरंतर गिरते रहे और पूरी टीम 99 पर आउट हो गयी. रॉयल्स के गेंदबाज रवि शर्मा ने तीन सफलताएं प्राप्त की और उन्हें हरफनमौला खेल के लिए मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया. बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान के द्वारा रवि शर्मा को मैन ऑफ द मैच का इनाम दिया गया. मौके पर केपीएल एडमिनिस्ट्रेटर संजय कुमार जैन, सचिव परवेज आलम, केपीएल चेयरमैन डिम्पल शर्मा, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुशांत गोप सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन