अंतरजिला चोरी गिरोह का पर्दाफाश, चोरी के सामान के साथ दो कुख्यात चोर गिरफ्तार
Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :19 Mar 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं की रोकथाम, कांड के उद्भेदन एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कटिहार, बंगाल और किशनगंज में छापेमारी कर चोरी के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया
विज्ञापन
किशनगंज
किशनगंज पुलिस ने अंतरजिला चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो कुख्यात चोरी के आरोपितों को बुधवार की शाम को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है. पकड़ा गया आरोपित अंकित राय उर्फ बाबू व शिव शर्मा धर्मगंज मझिया रोड का रहने वाला है. इनकी निशानदेही पर पुलिस ने इनके पास से चोरी का मोबाइल, तांबा एवं पीतल के बर्तन, एलईडी और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं. बरामद सामान में लिची बगान धर्मगंज स्थित एक सैन्य अधिकारी के बंद घर से चोरी गया मोबाइल, केला बगान व डुमरिया काली मंदिर के पास से चोरी हुआ टीवी आदि शामिल है. इस घटना मे लगभग 2 लाख रुपए की चोरी की गई थी. एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने गुरुवार को सदर थाना में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पिछले दिनों जिले में हुई चोरी की घटनाओं के उद्भेदन के लिए एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित किया गया था. चोरी की घटनाओं की रोकथाम, कांड के उद्भेदन एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कटिहार, बंगाल और किशनगंज में छापेमारी कर चोरी के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित पहले भी वार्ड पार्षद प्रमिला तिवारी समेत कई लोगों के घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. जिले में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद ये बदमाश कटिहार में अपने रिश्तेदार के घर जाकर छिप जाते थे और चोरी के सोना-चांदी के जेवर पश्चिम बंगाल में बेच देते थे. अंतरजिला गिरोह के सदस्य क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाते थे. जिसकी पहले गिरोह के अन्य सदस्यों द्वारा रेकी की जाती थी. चोरी गए आभूषणों और सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.चोरी के एक दर्जन मामले है दर्ज
गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध किशनगंज सदर थाना में कई अपराधिक मामले दर्ज है. अंकित राय उर्फ बाबू के विरुद्ध किशनगंज सदर थाना में दस मामले दर्ज है. आरोपित शिव शर्मा उर्फ राजा शर्मा के विरुद्ध किशनगंज सदर थाना में सात मामले दर्ज है. ये मामले वर्ष 2023 से लगातार दर्ज किए जा रहे है. इनमें कई कांडों में आरोपित फरार चल रहा था.ये थे टीम में शामिल
टीम में एसडीपीओ वन गौतम कुमार, साइबर डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर राजा, सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन, डीआईयू प्रभारी मोहम्मद मुश्ताक, कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार, महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी, अवर निरीक्षक राजू कुमार, सोना कुमार, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक सुधीर कुमार, स्वाति पटेल, नीतीश कुमार, प्रतीक्षा कुमारी, सौरव कुमार, तकनीकी सेल के प्रमोद कुमार, रवि ओझा शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




