ePaper

दफ्तरी ग्रूप के 24 ठिकानों पर आयकर विभाग व अन्य केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी, 100 से अधिक अधिकारी छापेमारी में शामिल

Updated at : 29 Aug 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
दफ्तरी ग्रूप के 24  ठिकानों पर आयकर विभाग व अन्य केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी, 100 से अधिक अधिकारी छापेमारी में शामिल

छापेमारी के दौरान बरामद दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है.

विज्ञापन

किशनंज

जिले में शुक्रवार की सुबह से दफ़्तरी ग्रुप के खिलाफ आयकर विभाग और अन्य केंद्रीय एजेंसियों की अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी शुरू हुई. करीब 50 से अधिक गाड़ियों और 100 से ज्यादा अधिकारियों की टीम ने एक साथ 24 से अधिक ठिकानों पर रेड किया. छापेमारी दफ़्तरी ग्रुप के चाय बागानों, फैक्ट्रियों, शोरूम और निर्माण कंपनियों सहित कई प्रतिष्ठानों पर की जा रही है. इस अचानक हुई कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया है. छापेमारी के दौरान बरामद दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है.

छापेमारी का दायरा और सुरक्षा

सुबह 7 बजे से शुरू हुई यह कार्रवाई समाचार प्रेषण तक जारी थी. छापेमारी सिर्फ किशनगंज तक सीमित नहीं है, बल्कि कटिहार समेत आसपास के जिलों में भी की जा रही है. नेमचंद रोड, धर्मशाला रोड, भगततोली रोड और पश्चिमपाली इलाके में स्थित दफ्तरी ग्रुप के ठिकानों पर अधिकारी दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं. प्रमुख ठेकेदार जाहिदुर उर्फ लादेन के पंजीपड़ा स्थित आवास पर भी रेड चल रही है. सभी जगहों पर भारी सुरक्षा बल तैनात हैं, जिनमें महिला सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों की भी तैनाती की गई है.

कार्रवाई के पीछे क्या हैं कारण

अब तक किसी एजेंसी की ओर से आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. लेकिन माना जा रहा है कि यह कार्रवाई कर चोरी, काले धन और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी हो सकती है. दफ्तरी ग्रुप का व्यवसाय काफी व्यापक है, जिसमें चाय बागान, कपड़ा, होलसेल व रिटेल शोरूम, कंस्ट्रक्शन कंपनी और फैक्ट्रियां शामिल हैं. यही वजह है कि इस रेड को किशनगंज के इतिहास की सबसे बड़ी छापेमारी माना जा रहा है. इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है. स्थानीय लोगों में इस रेड को लेकर चर्चा तेज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन