ePaper

निर्देश का पालन नहीं करने पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई: डीएम

Updated at : 11 Aug 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
निर्देश का पालन नहीं करने पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई: डीएम

जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में साप्ताहिक कार्य संस्कृति एवं विभागीय अनुशासन सुदृढ़ करने हेतु बैठक आहूत की गई

विज्ञापन

किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में साप्ताहिक कार्य संस्कृति एवं विभागीय अनुशासन सुदृढ़ करने हेतु बैठक आहूत की गई. बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे. समीक्षा के क्रम में कर्मियों की कर्म पुस्तिका संधारण की स्थिति, संचिकाओं के निर्गमन एवं प्रस्तुतीकरण की प्रगति, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के अनुपालन की समीक्षा, नीलाम पत्रवाद, माननीय न्यायालय वाद, आपदा राहत, एसी एवं डीसी विपत्र, लोक शिकायत एवं अनुशासनात्मक कार्रवाइयों की प्रगति, सूचना का अधिकार, लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, सीपी ग्राम, सीएम डैशबोर्ड, सीएम जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति, सेवांत लाभ, अंतर विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा अन्य लंबित प्रतिवेदनों की प्रगति की समीक्षा की गई. जिला पदाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि लंबित वारंटों के निष्पादन में तेजी लाई जाए, विशेषकर नीलाम पत्र से संबंधित लंबित वारंटों को शीघ्र निष्पादित किया जाए. सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज सभी लंबित मामलों को पर उन्होंने कहा कि इसपर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. जिला के सभी कार्यालय में चल रही विभागीय कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट आज शाम तक अनिवार्य रूप से प्रेषित करने का निर्देश भी सभी संबंधित अधिकारियों को दिया गया. जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों ने अभी तक गजेटियर रिपोर्ट नहीं भेजी है, वे तत्काल रिपोर्ट उपलब्ध कराएं. उन्होंने चेतावनी दी कि निर्देशों का पालन नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और कार्रवाई सुनिश्चित होगी. बैठक में अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार पंकज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री जफर आलम, जिला योजना पदाधिकारी-सह-जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन