रेलवे संवेदक के घर से चोरी के सामानों की करायी गयी पहचान

Updated:
विज्ञापन
रेलवे संवेदक के घर से चोरी के सामानों की करायी गयी पहचान

रेलवे संवेदक के घर से चोरी के सामानों की करायी गयी पहचान

विज्ञापन

किशनगंज. शहर के एनएच सर्विस रोड पर संवेदक के घर चोरी के मामले में बरामद सामानों का मंगलवार को सदर थाने में पहचान परेड करवायी गयी. मंगलवार को इस कांड की पीड़िता द्वारा बरामद सामान की पहचान की गई. डीएम विशाल राज से सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन के द्वारा मजिस्ट्रेट के लिए आग्रह किया गया था. मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति में बरामद सामानों की पहचान करवाई गई. मजिस्ट्रेट के साथ केस के अनुसंधानकर्ता प्रशिक्षु अवर निरीक्षक अंकित सिंह भी मौजूद थे. इस घटना 25 जनवरी की रात को घटित हुई थी. उस समय उक्त चोरी की घटना काफी चर्चित रही थी. मामले में 25 जनवरी की रात एनएच 27 रेलवे मालगोदम पेट्रोल पंप के समीप रेलवे संवेदक आरएन चौधरी के बंद घर में 1 करोड़ रुपए मूल्य का सोना व 20 लाख रुपए नगदी सहित मोबाइल चोरी की घटना घटित हुई थी. घटना की सूचना गृह मालिक आरएन चौधरी के मैनेजर अंकित कुमार साह ने सदर पुलिस को दी थी. फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की टीम को घटना स्थल पर बुलाया गया था. घटना के समय घर में कोई नहीं था. घटना के उद्भेदन के लिए एसपी सागर कुमार के निर्देशन में एसडीपीओ वन गौतम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम में सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार भी शामिल थे. टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए 1 लाख 28 हजार रुपए कैस, 35 ग्राम सोना व दो केजी 400 ग्राम चांदी ,4 मोबाइल व एक पल्सर बाइक बरामद किया था. उस समय पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. पहली बरामदगी के तीन चार दिनों के बाद पुलिस ने फिर से चुराया गया 4 केजी 367 ग्राम चांदी,186.43 ग्राम सोना व 66.5 ग्राम डायमंड का नेकलेस बरामद किया था. पुलिस ने 1 फरवरी को उक्त चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन